बागपत, अप्रैल 30 -- बड़ौत। नगर के ग्रोवैल स्कूल जूनियर विंग में बुधवार को प्रतिभा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा प्रथम से छठी तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी विविध प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नाटक, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। नन्हे कलाकारों ने मंच पर अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से समां बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीनियर विंग की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा रहीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.