रांची, मई 10 -- रांची। राजधानी की इरगू टोली रांची में शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना, संस्कारों का संवर्धन करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्र, समाज एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वक्ताओं...