बेगुसराय, अप्रैल 14 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मॉडल स्कूल के रूप में चयनित श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय, मेघौल में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग 9 से 12 वीं तक के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल व हैट ऑनर बैंड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। प्रतिभाशाली बच्चे ही देश और समाज का नेतृत्व कर सकते हैं। ऐसे बच्चों से ही समाज का विकास हो सकता है। अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान ने अतिथियों का स्वागत मिथिला के पाग व माला से किया तथा प्रतिभाशाली बच्चों का उनसे परिचय कराया। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया इस शिक्षण संस्थान से 12वीं विज्ञान की परीक्षा में 423 नंबर लान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.