बेगुसराय, मार्च 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पूर्वी डफरपुर में मंगलवार को तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि बिहार तभी उन्नत और विकसित बनेगा जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक, वैज्ञानिक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आदर्श बन जाएं तो बिहार का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर भाषण, निबंध, रंगोली, विज्ञान प्रदर्शनी एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया ...