गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के दस से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर महिलाओं सम्मानित करने से लेकर जांच शिविर, योग, कैंडललाइट समेत अन्य कार्यक्रम हुए। धनकोट गांव में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित किया। जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति और समाज में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.