साहिबगंज, अप्रैल 12 -- तीनपहाड़।प्रूडेंट स्टडी सेंटर काजीगांव में रविवार को सम्मान समारोह हुआ। विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार और पौधे देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण मित्र शिक्षक प्रवीर कुमार सिंह ने की। प्रतियोगिता व आकांक्षा परीक्षाओं में सेंटर का लंबे समय से दबदबा रहा है। इस साल आकांक्षा परीक्षा (मेडिकल) में विजय भारती ने सफलता प्राप्त की। वहीं राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में सौरभ कुमार, गौरव कुमार, निकन राज, अंकुश कुमार, करण कुमार, चुन्नू मरांडी, संजना भगत और सुमन घोष सफल रहे। फोटो 09, पौधे के साथ विद्यार्थीगण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.