कन्नौज, अप्रैल 1 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में आए परीक्षा परिणाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित किया गया।बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में वार्षिक परीक्षा फल में छात्र-छात्राओं को उत्साह बढ़ाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एन.के गुप्ता ने कहा कि कम अंक पाने वाले छात्र भी निराश न हो। वह भी अच्छे अंक पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। जिससे अगली साल परीक्षा में उनका भी सम्मान हो सके। उन्होंने हर छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य के अनुरूप ही काम करना चाहिए। इससे पहले सहायक अध्यापकों ने प्रधानाचार्य एन.के ग...