प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह
औरैया, मई 3 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदपुरा के मजरा मिश्रीपुर स्थित पंचायत भवन में यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जय प्रकाश शाक्य उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी कड़ी मेहनत करने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर शाक्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.