मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए आधारभूत संचरना के विकास पर जोर दे रही है। प्रतिभावान खिलाड़ियों की मदद की जा रही है। उन्हें प्रतियोगिताओं का बेहतर अनुभव कराने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। रविवार को बैरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए ये बातें पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहीं। कहा कि पर्यटन विभाग भी खिलाड़ियों को हरसंभव मदद को तत्पर रहेगा।अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार और स्कूल के निदेशक अमिताभ चंद्रा के साथ उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-11 में उत्कर्ष कर्ण और दिव्यांशी विजेता इसके पूर्व अंडर-11 बालिका वर्ग में विजेत...