मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्माण जीविका महिला विकास स्वावलंबी समिति लिमिटेड, रहिका के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सोनी देवी, सचिव रेणु देवी, सामुदायिक समन्वयक रिंकी कुमारी तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक, धर्मेन्द्र कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई और उपस्थित प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण के संकल्प को दोहराया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन,...