प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
बेगुसराय, जून 18 -- बीहट, निज संवाददाता। रंग उमंग कार्यशाला में सीखी गई कला की कई विधाओं का प्रदर्शन प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किया। बुधवार की देर शाम मध्य विद्यालय, असुरारी के मुक्ताकाश मंच से प्रतिभागियों के द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन झिझिया, झूमर, जतसार सरीखे गीत-नृत्य के जरिये माही, नैना, संस्कृति, स्नेहा, मुस्कान, रूही तथा प्रिया ने खूब तालियां बटोरीं। ताल व आंगिक अभिव्यक्ति के जरिये प्रतिभागी कलाकारों ने दर्शकों पर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी। माइम के जरिये मोबाइल व फास्ट फूड के दुष्प्रभाव का सजीव चित्रण करने में वैष्णवी, अदिति, अभिलाषा, आरूषि वर्मा समेत अन्य कलाकार लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। 15 दिवसीय रंग उमंग कार्यशाला के समापन पर हुए सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.