सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर देशभक्ति गीत-संगीत से परिपूर्ण व देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया। टाउन हॉल में बैठे दर्शक समेत सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से न सिर्फ निर्णायक मंडल बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया। बहरहाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत शिक्षिका के निर्देशन में नटपा की प्रतिभागी खुशबू गुप्ता, श्रुतिश्री, श्रेया द्विवेदी, अंजली कुमारी व दीक्षा रानी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक तेजनाथ यादव के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंशु बाला ने कत्थक नृत्य...