प्रतिभागियों को दिया पुस्तकालय स्वचालन का प्रशिक्षण
नैनीताल, अगस्त 23 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों को बौद्धिक संपदा अधिकार, ओपन एजुकेशन और पुस्तकालय स्वचालन पर प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य वक्ता प्रो. ललित तिवारी ने बौद्धिक संपदा अधिकार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क समेत आईपीआर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और पुस्तकालय सेवाओं में डिजिटल संसाधनों के उपयोग के दौरान कॉपीराइट संबंधी सावधानियों पर जोर दिया। प्रो. दीपक पालीवाल ने 'सार्वजनिक पुस्तकालयों में ओपन एजुकेशन की भूमिका' विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज के जरिये सार्वजनिक पुस्तकालय विद्यार्थियों और आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.