धनबाद, अप्रैल 17 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से गुरुवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता 'दर्पण' का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश देवरालिया, विशिष्ट अतिथि राज कुमार अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं संयोजकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णवी कुमारी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद रियामा घोष की शिव स्तुति, पलक दत्ता का 'मोहे रंग दो लाल', अनामिका राणा की दुर्गा स्तुति और राखी साव के पंजाबी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रितेश कुमार, स्मिता पोद्दार (लावणी), आरोही और पीयूष रवानी की 'वंदे मातरम' प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। यह भी पढ़ें- नृत्य प्रतियोगिता में नव्या तो तबला वादन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.