सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में जनपद के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्विज प्रतियोगिता में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अमित कुमार शुक्ल और श्याम शर्मा ने सटीक उत्तर देकर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यशाला में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चार-चार प्रतिभागियों ने भाग लिया। जनपद की ओर से जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल, मंजू गौतम, काउंसलर श्याम शर्मा तथा विजयलक्ष्मी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद प्रश्नावली आधारित क्विज प्रतियोगिता में अमित कुमार शुक्ल और श्याम शर्मा ने सटीक उत्तर देकर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं ...