बांदा, मई 22 -- बांदा। जन शिक्षण संस्थान और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने सयुंक्त रूप से एक माह के ईएसडीपी कार्यक्रम का आयोजन किया। समापन कार्यक्रम शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या, संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित हुए। प्रधानाचार्या ने कहा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर साबित हुआ। उन्हें स्वरोजगार के नए आयाम मिले है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मो. सलीम अख्तर ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया एमएसएमई पॉलिसी के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर बनें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे ने उद्यमिता के महत्व और आर्थिक स्वावलंबन की बात कही। यह भी पढ़ें- चार राज्यों के प्रतिभागियों ने ली उद्यमिता ...