प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू
आगरा, अगस्त 29 -- हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों की रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतिभा महोत्सव टैलेंट वेव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी गायन व वादन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रथम दिन संगीत के नाम रहा। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ.अर्चना गौतम ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रथम वर्ष की समन्वयक डॉ.सुरुचि ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.