एटा, जुलाई 14 -- बीगौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित करायी जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें, वर्दी, खेलकूद एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।...