दरभंगा, अप्रैल 29 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय ऑडिटोरियम मंगलवार को युवा प्रतिभाओं के उत्साह से लबरेज था। मौका था हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 के होनहार विजेताओं को पुरस्कृत करने का। आंखों में ऊंची उड़ान के सपने संजोए दरभंगा और समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं उत्सुकता से पुरस्कार वितरण की सुनहरी घड़ी के इंतजार में थे। उन्हें उन सफल हस्तियों का बेसब्री से इंतजार था जिनकी सफलता की गाथा उन्हें और भी बेहतर करने को प्रेरित करेगी। अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर वे उत्साह से लबरेज हो गए। बतौर मुख्य अतिथि डीएम कौशल कुमार के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र झा, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा व पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम नारायण कुमर के मंच पर पहुंचते ही बच्चों व अभ...