मोतिहारी, मई 27 -- मोतिहारी,हिसं। छात्रों की मेहनत व जज्बे को प्रोत्साहित करने के लिए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से बुधवार को शहर के अमर रिजॉर्ट के हॉल में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के 10 वीं व 12 वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसबी 71 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मेधावी बच्चों को और अच्छा करने को प्रेरित करने के लिए हिन्दुस्तान की पहल सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान अग्रणी अखबार है। इस प्रकार के आयोजनों से मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कहा कि एसएसबी का सीमा सुरक्षा ...