प्रतिभाओं का सम्मान समाज का दायित्व : सरयू राय
जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आईसीएसई एवं सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों का सम्मान और हौसला अफजाई बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी प्रतियोगिता दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से होनी चाहिए। जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेता है, उसके लिए सफलता के सभी द्वार खुल जाते हैं।फेडरेशन प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि बच्चों को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में सरयू राय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.