समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि केे कुलाधिपति डॉ.पीएल गौतम ने कहा कि रिसर्च जुनून है। यह पूरी प्रतिबद्धता व समर्पण भाव से सफल होता है। बदलते समय में नवोन्मेषी अन्वेषण करने की जरूरत है। इसमें नई व आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखना समय की मांग है। यह ज्ञान को बढ़ाने के साथ लक्ष्य प्राप्ति में अहम भूमिका निभाता है। वे बुधवार को विवि में स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन एवं पीजी छात्रों की संगोष्ठी के उद्धाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने नये छात्रों से कहा कि वे पूर्ववर्ती छात्रों से प्रेरणा लें एवं लक्ष्य निर्धारित कर लगन व मेहनत से कार्यों को गति दें। उन्होंने पीजी छात्रों की संगोष्ठी से बेहतर परिणाम की संभावना जताई। कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद जी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.