साहिबगंज, जून 14 -- तीनपहाड़। झारखंड में तंबाकू, गुटखा, खैनी और पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बाद भी तीनपहाड़ समेत आसपास के इलाकों मे धड़ल्ले से इनकी बिक्री की जा रही है। प्रतिबंध के बाद से तंबाकू उत्पाद से जुड़े व्यापारी अवैध तरीके से माल अब दुकानों तक पहुंचा रहे हैं। व्यापार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि पहले माल जमशेदपुर से मंगाया जाता था। अब इसकी खेप पश्चिम बंगाल से आ रही है जो कि गोदामों तक पहुंचती हैं।फिर इसे छोटे दुकानदारों तक पहुंचाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...