बेगुसराय, अप्रैल 13 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग खुले आम हो रहा है। दुकानदार इस सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले में ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। दूसरी ओर सामान खरीदने के लिए लोग अपने घर से कपड़ा का थैला ले जाने की जहमत उठाना नहीं चाहते। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर वर्ष 2022 से ही पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है परन्तु इसका उत्पादन जारी रहने से सरकार के द्वारा लगाया गया प्रतिबंध असरहीन दिखाई दे रहा है। आज भी दुकानों, हाट बाजारों में दूकानदार खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले में ग्राहकों को सामान देते हैं। ग्राहक भी अपने घर से सामान खरीदने के लिए कपड़े या अन्य थैला ले जाना पसंद नहीं करते। इस संदर्भ में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कपड़ा का बैग बाजारों ...