प्रतिबंधित 594 टैबलेट के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 17 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने गश्त के दौरान बंडिया भट्टा क्षेत्र से एक महिला समेत दो लोगों को नशे में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा की 594 प्रतिबंधित टैबलेट और 35,300 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे बहेड़ी से टैबलेट लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम करीब सात बजे एसआई मनोज कुमार सिंह और एसआई दीपक जोशी पुलिस टीम के साथ बंडिया भट्टा वार्ड-5 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सरदारों वाली गली में लोगों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भाग गए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति और एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से नशे में इस्तेमाल होने वाली 594 प्रतिबंधित टैबलेट और 35,300 रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम वीरेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.