हरदोई, मार्च 31 -- अतरौली। ग्राम चुरईखेड़ा में शुक्रवार को प्रतिबंधित किस्म के 42 हरे पेड़ों पर आरा चला दिया गया। बीट प्रभारी ने सोमवार को पेड़ मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीट प्रभारी अधिकारी इरफान ने बताया, शुक्रवार की रात 1:30 बजे पता चला कि अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चुरईखेड़ा में सीसम, अर्जुन, सागवन किस्म के प्रतिबंधित 42 पेड़ों को काट डाला गया। मौके पर जब तक पहुंचे तब तक लकड़ी उठा ली गयी, ठूंठ खड़े थे। इस मामले में पेड़ मालिक चुरईखेड़ा निवासी लवलेश, अनुज, लवकुश और ठेकेदार पहाड़ पुर निवासी गोविन्द व अब्दुल रहमान पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.