प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर चल रहा आरा
गौरीगंज, अप्रैल 26 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रही। लकड़ी ठेकेदार रात दिन प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काट रहे हैं। वहीं जिम्मेदार मामले में मौन साधे हुए हैं। क्षेत्र के महोना, दारा नगर, निद्धा का पुरवा, पूरे अचली, पाली, हरखू मऊ, व्यौरेमऊ, ऊंचगांव, सिंघनामऊ, नांदी, बाहरपुर, किसनी समेत अन्य कई गांवों में कभी भी हरे पेड़ों पर आरा चलते देखा जा सकता है। इस समय आम, महुआ व नीम के पेड़ काटने की परमिट दिए जाने पर रोक है। बावजूद इसके बेखौफ ठेकेदार बिना विभागीय अनुमति के प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि हरे पेड़ काटने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.