मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लेवी व रंगदारी वसूलने को बनाए गए प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के सरगना महाराज उर्फ नीतेश सिंह उर्फ नीतेश कुमार की ओर से बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई। वह शिवहर के तरियानी थाने के तरियानी छपरा गांव का रहने वाला है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि नीतेश कुमार की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि नीतेश के विरुद्ध 21 मामले दर्ज हैं। इसमें दो मामले मुजफ्फरपुर और अन्य सीतामढ़ी व शिवहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सिवाईपट्टी थाने में सात फरवरी 2020 को दर्ज मामले में उसने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। उसी मामले में उसकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है। संगठन के सात शातिरों के विरुद्ध सात फरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.