झांसी, मई 4 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। टोला प्लाजा पर चेकिंग के दौरान वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। जिसे चिरोल की लकड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में वन की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां से एक ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रोकने का इशारा किया तो चालक सकपका गया। चेकिंग के दौरान ट्रक में नीम और अर्जुन की लकड़ी को चिरोल की लकड़ी के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में चालक इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। उसने अपना नाम बृजपाल, निवासी ललितपुर बताया है। जबकि ट्रक मालिक झांसी के विकास राय का बताया जा रहा है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह लकड़ी को महरौनी से बरेली ले जा रहा था है। यह ...