गौरीगंज, मार्च 18 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान की गई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की रात उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र यादव अपनी टीम के साथ इसौली तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लालगंज की ओर से आ रही एक पिकअप को चेकिंग टीम ने रोककर जांच किया तो वाहन पर प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने वाहन पर मौजूद दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरसाद पुत्र बेचू निवासी पूरब बेसारा थाना मुसाफिरखाना और सलमान अहमद खान पुत्र मखसूद अहमद खान निवासी कोटिया थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.