हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जर्मन नस्ल के प्रतिबंधित रॉट विलर डॉग ने साथियों संग खेल रहे बालक के ऊपर हमला कर दिया। इस खूंखार कुत्ते ने अपने जबड़े से मासूम का दाहिना हाथ फाड़ दिया, उसकी छाती में भी दांत गड़ा दिए। लहूलुहान हालत में मासूम का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां डॉग के मालिक के विरुद्ध तहरीर दी है। इस घटना से इलाके में इस रॉट विलर डॉग की दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। कुत्ता बसपा नेता का बताया जा रहा है। इसके पूर्व भी कई लोगों को काट चुका है। घटना रविवार की रात 9.30 बजे कस्बे में विंध्यवासिनी रोड के पास घटित हुई। मोहल्ला निवासी फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करने वाले राजेंद्र गौतम का 12 वर्षीय पुत्र अंश अपने दोस्त आदित्य के साथ छत पर खेल रहा था, तभी उसके ऊपर पड़ोसी के पालतू जर्मन नस्ल के रॉट विल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.