प्रतिबंधित रास्तों पर सरिया-बांस लादकर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा
लखनऊ, मई 3 -- राजधानी की सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता इस कदर बढ़ गई है कि अब सवारी ढोने वाले इन वाहनों का इस्तेमाल प्रतिबंधित मार्गों पर भी खतरनाक माल ढोने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और वीआईपी के आवागमन वाले वीवीआईपी मार्गों से लेकर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित 11 प्रमुख रूटों पर ई-रिक्शा चालक न सिर्फ धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि उन पर भारी भरकम सरिया, बांस और लोहा लादकर फर्राटा भर रहे हैं। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर माल ढोने की यह प्रवृत्ति शहर में बड़े सड़क हादसों और भीषण जाम की मुख्य वजह बन रही है। शहर के व्यस्त मेट्रो रूटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को जाम मुक्त रखने के लिए वर्ष 2022 में जो प्रतिबंध लगाए गए थे, वे अब पूरी तरह बेअसर साबित हो रहे हैं। सब्जी मंडियों से लेकर लोहा मंडियों तक, ई-रिक्शा का इस्तेमाल मालवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.