प्रतिबंधित मांस मिलने से धनबाद में बवाल, कई राउंड हुई फायरिंग; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
धनबाद, मई 30 -- झारखंड के टुंडी की बरवाटांड़ पंचायत अंतर्गत मोहनाद गांव में शुक्रवार की शाम प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद भारी बवाल मच गया। सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को उनके घर में ही घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ से आरोपियों को सुरक्षित निकालकर ले जाने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी। तीन राउंड फायरिंग और लाठीचार्ज के बाद भीड़ छंट गई और पुलिस तीनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना चली गई। वहां पर तनाव को देखते हुए एसडीएम लोकेश बारंगे ने निषेधाज्ञा लगा दी है। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अशरफ अंसारी, उसके पिता और घर के मालिक सरफुद्दीन अंसारी एवं वाहन चालक मनव्वर अंसारी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनाद में एक तालाब के किनारे मांस फेंका हुआ था। खेलने गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.