कुशीनगर, जनवरी 21 -- कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड बाबा साहब आपटे नगर ( कुरमौटा) में मंगलवार को एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस बेचते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर थाने लायी। जानकारी के अनुसार वार्ड में उक्त व्यक्ति बाइक की डिग्गी में प्रतिबंधित मांस रखकर घर घर बेच रहा था कि तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों द्वारा पूछने पर अपना घर पतया बताया और यह भी कहा कि मेरे पास मांस बेचने की पर्ची है, मेरा कोई कुछ नहीं कर पायेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस, विक्रेता और उसकी बाइक को थाने पहुंचा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बेचते एक अभियुक्त पकड़ा गया है, जिसके पास से 10 किलो मांस भी बरामद कि...