दरभंगा, मार्च 11 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के कलिगांव के दादा चौक के पास मंगलवार की सुबह प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा तस्कर ग्रामीणों के विरोध के कारण मांस की छोड़कर भाग खड़ा हुआ। धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहां जुटे लोग लोग प्रतिबंधित मांस लेकर जाने वाले तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मांस लदी साइकिल एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि सुबह लगभग सात बजे चौक पर ग्रामीण ने एक लाल रंग की बाइक पर खून लगा मांस देखा। संदेह होने पर उन्होंने बाइक चालक को रोका। वह बाईक छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद वह साइकिल लेकर लौटा और मांस को साइकिल पर लादकर भागने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.