संवाददाता, मार्च 30 -- कानपुर के अरौल इलाके के रौगांव में एक वीडियो वायरल करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। इस वीडियो में एक युवक आरोप लगा रहा था कि उसे चिकेन के बहाने प्रतिबंधित मांस खिला दिया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में यह बात प्रकाश में आई कि मामला आपसी रंजिश का था और माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे झूठे आरोप वाला वीडियो जानबूझकर बनाकर वायरल किया गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें वीडियो बनाने वाला युवक भी शामिल है। 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में युवक दूसरे समुदाय के दो लोगों का नाम लेकर कह रहा है कि दोनों उसे अनजान जगह ले गए और कहा कि मुर्गा है, खा लो। जबरन उसे प्रतिबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.