मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के पताही चौक के पास रेवा रोड में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भीड़ के द्वारा धराए व्यक्ति को पीटे जाने की सूचना मिलने पर सदर थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से आरोपित को निकाला। इस दौरान पुलिस जवानों से भी आक्रोशित लोगों धक्का-मुक्की की। आरोपित व्यक्ति अपना नाम पता बदल-बदल कर बताता रहा था। शुरू में उसने खुद को पकड़ी का रहने वाला बताया। हालांकि, सदर थाने की पुलिस के सत्यापन में पता चला कि वह जैतपुर इलाके का रहने वाला है। जैतपुर पुलिस ने उसके गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.