रुद्रपुर, जुलाई 1 -- सितारगंज, संवाददाता। पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने ग्राम थारू गौरीखेड़ा में छापेमारी कर प्रतिबंधित गोमांस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तराजू, चाकू और सूजा भी बरामद किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम के प्रभारी पंकज बेलवाल, संजीव कुमार, सीपी राजेश गिरी, एहसान अली और कोतवाली सितारगंज से अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं जाकिर हुसैन ने इरफान के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरिफ पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा, अमरिया, जिला पीलीभीत हाल निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा को मौके से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- गोवध अधिनियम के दो वांछित गिरफ्तार पूछताछ में आरिफ ने बताया कि उसने इकराम औ...