मुरादाबाद, मार्च 7 -- केलाखेड़ा पुलिस ने अवैघ पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को करीब 600 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ ठाकुरद्वारा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मांस से भरी एक पिकअप और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कस्बे के वार्ड नंबर-4 निवासी हनीफ के घर में पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 600 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया। आरोपी हनीफ ने बताया कि बरामद मांस को बिक्री के लिए काशीपुर ले जाने की योजना थी। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.