मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रतिबंधित मांस की बिक्री की आशंका पर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा के कुरैशी गली व बाटा गली में जिला व पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को छापेमारी की। इसका नेतृत्व एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार व एसडीपीओ नगर-दो विनीता सिन्हा कर रही थीं। छापेमारी टीम के साथ वेटनरी के डॉक्टर व विभाग की गाड़ियां भी थीं। इस दौरान बड़ी मात्रा में मांस जब्त की गई। दोपहर करीब दो बजे से देर शाम तक छापेमारी चली। टीम ने बुचड़खाना के अंदर मौजूद दुकानों, मांस, काटने वाले उपकरणों की जांच की। संदिग्ध प्रतिबंधित मांस को जब्त किया। इनके सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही कई दुकानों को बंद कराया गया। एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार ने बताया कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने तक दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। एसडीपीओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.