बाराबंकी, मार्च 27 -- मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ागांव स्टेडियम के पास पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मसौली व सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम के घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से तमंचा बाइक आदि बरामद हुई। आरोपी पर विभिन्न जिलों में करीब 16 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। मसौली थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़: मसौली व सफदरगंज थानों की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बड़ागांव स्टेडियम मोड़ और चन्दनपुरवा तिराहे के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार के नेवला करसण्डा-आईआईटी मार्ग की तरफ से आने की सूचना मिली। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.