सिमडेगा, अप्रैल 9 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सागजोर गांव स्थित सोनाजोर नदी के समीप प्रतिबंधित मवेशी लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना बुधवार के रात की है। बताया गया कि पिकअप में पांच प्रतिबंधित मवेशी लदे हुए थे। वहीं दुर्घटना में दो मवेशी की मौत हो गई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना गुरुवार की सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। और मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर दफन करवाया। वहीं पशुपालन विभाग के कर्मी किन्दारानी एक्का ने मौके पर पहुंचकर घायल तीन मवेशियों का ईलाज किया। इधर पुलिस दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर थाना ले आई है। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.