प्रतिबंधित मवेशी तस्करी के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी तस्करी के एक आरोपी संजय समीर सिधिया को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि संजय पूर्व में भी जेल जा चुका है एवं जेल से निकलने के बाद भी प्रतिबंधित मवेशी तस्करी कार्य में संलिप्त रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी का मुख्य काम प्रतिबंधित पशुओं को जिला पार करवाना रहता था। इसके बदले वह ऑनलाईन फोन पे के माध्यम से पैसा प्राप्त करता था। इधर पुलिस ने प्रेसवार्ता के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौजुद थी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.