आजमगढ़, जून 20 -- स्वीट नाइट, डायनासोर, श्री डेंक्यू किलर एवं कंफर्ट ब्रांड की अगरबत्तियां न खरीदें : जिला कृषि रक्षा अधिकारीआजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर ने शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थोक, फुटकर कीटनाशी प्रतिष्ठानों को सूचित किया है कि स्वीट नाइट, डायनासोर, श्री डेंक्यू किलर एवं कंफर्ट ब्रांड नाम की अगरबत्तियों का विक्रय कदापि नहीं किया जाएगा। इन ब्रांड के नाम से अगरबत्तियों का विक्रय कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं कीटनाशी नियम-1971 की धारा 9 (3) का स्पष्ट रूप से उल्लघंन है। प्रतिबंधित ब्रांड की अगरबत्तियों की बिक्री और प्रयोग न करें। इससे मानवीय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...