फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। यह अभियान नगर निगम, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया। अभियान के पहले दिन ही कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थान से काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करते हुए हजारों की धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूल की। अचानक चलाए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौजूद था। अभियान का नेतृत्व कर रहे नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा नामित वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक आदर्श कुमार ने बताया कि अभियान संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। पहले दिन संयुक्त रूप से टीम ने शहर में बजरिया स्थित शनि अरोरा के प्रतिष्ठान से काफी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.