कन्नौज, जून 19 -- गुरसहायगंज। नगर पालिका प्रशासन ने प्रतिबंधित पालीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया। पालिका द्वारा निरंतर 15 जून से पॉलीथिन अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित के नेतृत्व में फर्रूखाबाद रोड पर चलाए गये निरीक्षण अभियान में सैनी दोना पत्तल दुकान पर प्रतिबंधित सामग्री पाई गई। प्रतिबंधित पॉलीथिन सामग्री बरामदगी पर सम्बन्धित दुकानदार पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। बताया कि प्रदेश में अधिसूचना जारी कर 2018 में ही पालीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं जैसे गिलास, चम्मच, प्लेट आदि, थर्माकोल को प्रतिबंधित किया जा चुका है। ईओ ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...