सहारनपुर, जनवरी 29 -- नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों में भरे गिलास व 27 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला। दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथीन उपयोग करते हुए या बेचते हुए पाये गए तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जायेगा और मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम का पॉलीथीनरोधी दस्ता नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ प्रवीण शाह के नेतृत्व में बाजार मोरगंज व हलवाई हट्टा पहुंचा तो प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने व उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। निगम अधिकारियों ने अनेक दुकानदारों की जांच करते हुए 07 कार्टून प्रतिबंधित गिलास व 27 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त किया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.