फिरोजाबाद, जून 30 -- डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने जिले को हरा भरा बनाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा उन्मूलन, ई कचरा प्रबंधन और बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। विभिन्न नगर पचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगम द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में विसंगतियां और जमीनी स्तर पर कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पाया कि विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा सॉलिड बैस्ड मैनेजमेंट की प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में विसंगति है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह केवल वास्तविक और धरातलीय रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सिंगल यूल प्लास्टिक के ख...