प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दो हजार का जुर्माना वसूला
आगरा, जून 23 -- नगर पालिका कासगंज के अधिकारियों ने शहर में दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के चलन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। सोमवार को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार व कर्मचारी शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने के लिए छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर दो हजार रूपए का शमन शुल्क वसूला। टीम ने व्यापारियों और होटल संचालकों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की चेतावनी भी दी है। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े एवं कागज के थैलों के उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.