फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डबुआ मंडी में प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके से करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने पर नगर निगम और प्रदूषण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दुकानों में नियमों के विरुद्ध पॉलिथीन पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया और दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाया।अधिकारियों के अनुसार महेश यादव पर 10 हजार रुपये और पिंटू नामक दुकानदार पर 25 हजार रुपये का चालान किया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इसलिए इस पर सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.